- कलश यात्रा में शामिल हुई 501 महिलाएं
बरकाकाना (रामगढ़)lओपी क्षेत्र के पीरी बस्ती में आयोजित 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ कलश यात्रा के साथ हुआ शुरू। कलश यात्रा निकाले जाने से पूर्व पुजारी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना करवा कर पीरी बस्ती के शिवालय से कलश यात्रा निकाला गया। जिसमें लगभग 501 महिलाएं शामिल हुई। कलश यात्रा बरकाकाना के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए छोटकाकना होते हुए दामोदर नदी के तट पर पहुंचा। जहां पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना करवा कर कलश में जल भरा गया। कलश में जल लेकर महिलाओं द्वारा पुनः उसी रास्ते से होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचे। जहां विधिवत कलश का स्थापना कराया गया। चार दिवसीय महायज्ञ के पहले दिन कलश यात्रा प्रज्ञागीत और संध्या काल में प्रवचन, 17 मार्च को देव स्थापना, प्रज्ञागीत, गायत्री हवन महायज्ञ व प्रवचन, 18 मार्च को प्रज्ञागीत, हवनयज्ञ और विभिन्न संस्कार, 19 मार्च को प्रज्ञागीत, विभिन्न संस्कार व जागरण का आयोजन किया गया है। महायज्ञ को सफल बनाने में मुख्य रूप से अध्यक्ष कपिलदेव राम दांगी, सचिव नंदकिशोर दांगी, कोषाध्यक्ष अनिल दांगी, उपाध्यक्ष संतोष दांगी, विजय दांगी, उप सचिव रवि दांगी, उपकोषाध्यक्ष राजेंद्र दांगी, संरक्षक के रूप में चंद्र देव दांगी, सच्चिदानंद सिंह, महेश मिश्रा, राजकुमार स्वर्णकार, अंजनी शर्मा, देव कुमार शर्मा, सुरेंद्र दांगी, छठी लाल प्रसाद, गंगा दांगी,बालेश्वर बेदिया, गणेश दांगी, विनोद महतो, विमल महतो, रामसागर महतो, प्रदीप कुमार दांगी, शेखर कुमार, आशीष कुमार, विनय कुमार सहित कई लोग शामिल हैं।