जदयू नेता संजय सिन्हा उर्फ नागमणि का निधन

रांची l जदयू के प्रदेश सचिव संजय सिन्हा उर्फ नागमणि का शनिवार को निधन हो गया। पार्टी के प्रवक्ता सागर कुमार ने बताया की विगत दिनों फेफड़े में संक्रमण (निमोनिया) की शिकायत के बाद रिम्स में उनका इलाज चल रहा था। नागमणि के निधन पर प्रदेश जदयू अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो, विधायक सरयू राय एवं अन्य नेताओं ने शोक प्रकट किया। खीरू महतो ने कहा की नागमणि पार्टी के स्थापना काल से ही पार्टी में रहे और वह एक जुझारू नेता थे। उनके निधन से संगठन को अपूर्णीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
संजय सिन्हा उर्फ़ नागमणि के निधन पर पूर्व विधायक सुधा चौधरी, कामेश्वर दास, जदयू नेता डॉ आफ़ताब जमील, धर्मेंद्र तिवारी, श्रवण कुमार, पीएन सिंह, भगवान सिंह, सागर कुमार, सोमेन दत्ता, उपेंद्र सिंह, संजय सिंह, लालचन महतो, रेणु पन्नीकर, आशा शर्मा, आशीष शीतल मुंडा, अखिलेश राय, रत्ना शर्मा पिंटू सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया।

preload imagepreload image
22:06