गिरिडीह जिला के धनवार प्रखंड में शुक्रवार की रात होली जुलूस के दौरान दो गुटों में विवाद

 

  • विवाद में पथराव और आगजनी की घटनाएं भी घटी

गिरिडीह। होली पर झारखंड के दो पक्षों में पथराव हुआ है। पथराव के बाद उपद्रवियों ने आगजनी भी की। पुलिस ने काफी मशक्‍कत के बाद स्थिति नियंत्रण पाया। मिली जानकारी के अनुसार गिरिडीह जिला के धनवार प्रखंड स्थित घोड़थम्बा में शुक्रवार की रात होली जुलूस के दौरान दो गुटों में विवाद हो गयाl इसके बाद क्षेत्र में पथराव और आगजनिक की घटनाएं घटीl स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल नियंत्रण करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल और अर्ध सैनिक बल के जवान तैनात किए गए l वहीं चर्चा की इस घटना में तीन से चार लोग घायल हुए हैंl वही आगजनी में लगभग 6 दुकानों के जलने की सूचना हैl गिरिडीह पुलिस पूरे मामले की जानकारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है l वही उपद्रव मचाने वालों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू हो चुकी हैl
इसे लेकर नेता प्रति‍पक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर हमला बोला है। जेएमएम नेता ने कहा कि ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ाई से कार्रवाई कर रही है।
गिरिडीह जिले के घोड़थंबा क्षेत्र में शुक्रवार को घटना घटी। होली समारोह के दौरान 2 समुदायों के बीच हुई झड़प हो गई। इसके बाद कार, बाइक सहित कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। फुटपाथ के दुकानों में भी आग लगा दी गई।
गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने कहा कि होली समारोह के दौरान यहां कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा कानून-व्यवस्था को खराब करने की कोशिश की गई थी। हमें मिली जानकारी के अनुसार कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा यहां वाहनों को जलाया गया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। मजिस्ट्रेट के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के लोगों को चिन्हित किया जा रहा हैl सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी घटना के बाद पुलिस की टीम नेतरित कार्रवाई करते हुए पूरे एरिया में पुलिस की तैनाती कर दी गई हैl अब स्थिति पूरी नियंत्रण में हैl

preload imagepreload image
23:56