गोला(रामगढ़) l झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्म और संस्कृति को लेकर काफी सक्रिय रहते हैंl मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी परंपरा को लेकर हमेशा रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड के नेमरा गांव आते हैं l मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज शनिवार को बाहा पर्व को लेकर हेलीकाप्टर द्वारा अपने पैतृक आवास गोला के नेमरा पहुंचे। यहाँ पर्व को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया। इस पर्व में शामिल होने गण्डेय विधायक कल्पना सोरेन व माता रूपी सोरेन सहित परिवार के कई सदस्य पहुंचे।
कल्पना सोरेन अपने हाथों से पारम्परिक संथाली पकवान बनाई। वहीँ इस सम्बन्ध में पाहन नकुल बेसरा ने कहा कि मुख्यमंत्री हमलोगो के गाँव प्रधान हैँ। इस वर्ष उनके दोबारा मुख्यमंत्री बनने से ज्यादा ख़ुशी है। उन्होंने कहा कि इसी दिन से पूजा के उपरांत हमलोग नये फल – फूल का सेवन करते हैँ। गोला प्रखंड के नेमरा गांव पहुंचने पर मुख्यमंत्री का हेलीपैड पर स्वागत करने वालों में रामगढ़ जिला के उपायुक्त चंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार मौजूद थेl वही इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनोद किस्कू,उपाध्यक्ष चित्रगुप्त महतो आदि मौजूद थेl