हजारीबाग l लोकसभा के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा द्वारा डेमोटांड स्थित ऋषभ वाटिका में एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए और जयंत सिन्हा को रंग-गुलाल लगाकर अपनी खुशी जाहिर की।
इस भव्य आयोजन में लोकसभा क्षेत्र के स्थानीय कलाकारों ने ढोलक-मंजीरे की ताल पर पारंपरिक होली गीत गाकर कार्यकर्ताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में हजारीबाग के प्रसिद्ध पकवान—बर्रा, घुसका, कचरी, मालपुआ और दहीबड़ा परोसे गए, जिनका सभी ने भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयंत सिन्हा ने सभी कार्यकर्ताओं और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा,”होली रंगों का त्योहार है, जो प्रेम और सौहार्द्र का संदेश देता है। हमें सभी की भावनाओं का सम्मान करते हुए यह त्योहार मनाना चाहिए। होली में न कोई बड़ा होता है, न कोई छोटा—यह प्यार और भाईचारे का पर्व है, जिसे हमें मिलकर उल्लासपूर्वक मनाना चाहिए।”
इस अवसर पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सैकड़ों प्रमुख कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहेlजिनमें प्रमुख रूप से टुन्नू गोप, सुरेंद्र सिन्हा, नारायण चंद्र भौमिक, प्रकाश मिश्रा, आनंद देव, भैया अभिमन्यु प्रसाद, प्रियंबदा, केपी ओझा, टोनी जैन, बटेश्वर प्रसाद मेहता, राजेश सहाय, सुमन कुमार, अंबिका सिंह, शिव शंकर प्रसाद गुप्ता, कृष्ण कुमार सिन्हा,जितेंद्र गिरी,राजीव श्रीवास्तव, राजू सिंह, दीपक नाथ सहाय, लक्ष्मण लाल, रोशन कुमार, विनोद विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, नंदलाल मेहता, सुबोध सिंह, अनुपम सिंह, अजय कुमार, दिलीप कुमार, नवीन रंजन दुबे,अनिल सिंह, मुक्त सहाय, उषा पांडे,प्रमोद मिश्रा,भारत पांडे,नरेश साव,सरदार कुलदीप सिंह,अरुण मालाकार,बेचन साव, संजय सिंह, रविंद्र राणा,सहदेव ठाकुर, मनोज कुमार सिन्हा,रोहित बर्मन, हिमांशु कुमार, आशीष सिंह, वेद प्रकाश सत्यजीत,सनी सिंह, सुमित कुमार, भोला कुशवाहा, सुमन सिंह, विवेक बरियर, सोनल सिन्हा, ऋषि शर्मा, गणेश यादव, जीवन मेहता, मुरारी सिंह, अनूप भाई वर्मा, ज्ञान प्रकाश, मुनेश ठाकुर, बेचन साहू, बंधन यादव, संतान सिंह, जगतार सिंह समेत कई गणमान्य लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम की जानकारी जयंत सिन्हा के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा ने दी। समारोह ने होली के उत्साह और आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए एकता और सौहार्द्र का वातावरण तैयार किया।