रांची l झारखंड विधानसभा के सत्र में रामगढ़ विधायक ममता देवी ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए दुलमी प्रखंड में 500 मीट्रिक टन क्षमता वाले कोल्ड स्टोरेज के निर्माण की मांग उठाई।विधायक ममता देवी ने सदन में कहा कि दुलमी प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किसान सब्जी, फल और अन्य कृषि उत्पादों की खेती बड़े पैमाने पर करते हैं। उचित भंडारण व्यवस्था के अभाव में किसानों को अपनी उपज कम कीमत पर बेचनी पड़ती है या फिर उनकी फसल बर्बाद हो जाती है। ऐसे में कोल्ड स्टोरेज की सुविधा मिलने से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी।
उन्होंने सरकार से इस विषय पर शीघ्र निर्णय लेने और आवश्यक बजट स्वीकृत करने की अपील की।”कृषि झारखंड की रीढ़ है, और किसानों को सशक्त बनाने के लिए आधारभूत संरचनाओं का विकास आवश्यक है। दुलमी प्रखंड में कोल्ड स्टोरेज का निर्माण किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करेगा और उन्हें अपनी उपज को लंबे समय तक सुरक्षित रखने की सुविधा देगा,” विधायक ममता देवी ने कहा। उन्होंने राज्य सरकार से अनुरोध किया कि इस प्रस्ताव को प्राथमिकता के आधार पर मंजूरी दी जाएl ताकि किसानों को लाभ मिल सके और प्रदेश की कृषि व्यवस्था को मजबूती दी जा सके। जिसकी जानकारी दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने दिया