रांची l सीनियर आईएएस और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव एल खियांग्ते जेपीएससी के नये अध्यक्ष बनाये गये हैं। आज गुरुवार को राज्यपाल संतोष गंगवार ने राज्य सरकार के प्रस्ताव पर तत्काल फैसला लेते हुए राज्य के पूर्व मुख्य सचिव एल खियांग्ते को जेपीएससी यानी झारखंड लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया। राज्यपाल का मानना है कि राज्य में नियुक्ति प्रक्रिया तेज होगी और आयोग द्वारा सभी परीक्षाओं का संचालन निर्धारित कैलेंडर के अनुरूप समयबद्ध और सुचारु रूप से हो सकेगा। आयोग की कार्यप्रणाली में गति एवं पारदर्शिता आएगी।