पतरातू प्रखंड के पलानी में दो योजनाओं का शिलान्यस

पतरातु। विधायक रोशन लाल चौधरी ने शुक्रवार को पतरातू प्रखंड के तालाटांड पंचायत के ग्राम पलानी में दो योजनाओं का शिलान्यास और भूमि पूजन किया। बताया गया कि जिला पार्षद उपाध्यक्ष रीता देवी के अनुशंसा से 15 वे वित्त मद अंतर्गत सावना महतो के घर से लेकर प्रभु मुंडा के घर तक नाली (लागत 13 लाख)एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय पलानी विद्यालय के प्रांगण में पेबर ब्लॉक (लागत 4 लाख 55 हजार) का विधिवत उद्घाटन बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, पूर्व जिला पार्षद मनोज राम, कटिया पंचायत के मुखिया किशोर कुमार महतो, तालाटांड पंचायत मुखिया रीझन देवी, पूर्व मुखिया पंचम मुंडा के द्वारा शिलान्यास किया गया। इस मौके पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि वे लगातार यहां के समस्याओं से अवगत हैं। आने वाले दिन में बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी। इस निमित तालाटांड पंचायत के पलानी गांव में शिलान्यास का कार्यक्रम किया गया है।उन्होंने कहा कि लोगों का के पास अगर समस्या है तो उसे लिखित में आवेदन दें। ताकि उस समस्या का निदान जल्द से जल्द हो। मौके पर ग्राम पलानी के निवासी नागेश्वर महतो बताया कि विधायक पलानी गांव आते ही सभी ग्राम वासियों ने बड़ी उत्साह के साथ फूलमाला एवं गुलदस्ते के साथ स्वागत किया।
मौके पर भाजपा नेता महेंद्र कुमार महतो, किशोर कुमार महतो, मुखिया रिझन देवी, नागेश्वर महतो, प्रधान महतो, परमेश्वर महतो, कैलाश महतो, राजेश महतो, शंकर महतो, उमेश महतो, संदीप उरांव, इरफान अंसारी, प्रभु मुंडा, विगन मुंडा, दर्शन महतो,शिबू, गोविंद महतो, वैजयंती देवी, यशोदा देवी, सुमन देवी, लक्ष्मी देवी, शांति देवी,लाल देवी, सुशीला कुमारी, बबीता देवी, गुलाबो देवी आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

preload imagepreload image
01:27