संपूर्ण व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता हरखनाथ महतो को नोटरी

 अधिनियम 1952 के तहत नोटरी नियुक्त होने पर जेएलकेएम में हर्ष : रमेश महतो

रामगढ़lझारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा इकाई रामगढ़ के समर्थक अधिवक्ता हरखनाथ महतो ग्राम व पोस्ट गंडके, थाना व जिला रामगढ़ के स्थाई निवासी को भारत सरकार के द्वारा नोटरी अधिनियम 1952 के अधीन नोटरी के रूप में नियुक्त किया गया हैl उन्हें नोटरी के रूप में संपूर्ण व्यवहार न्यायालय रामगढ़ में व्यवसाय करने के लिए 5 वर्ष की अवधि के लिए प्राधिकृत किया गया हैl पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो ने कहा की अधिवक्ता हरखनाथ महतो लगातार रामगढ़ अधिवक्ता संघ के लगभग 20 वर्षों से कोषाध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे हैंl वर्तमान में भी वह कोषाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैंl इनका कार्यकाल काफी अच्छा/ सराहनीय रहा हैl समय-समय पर पार्टी को लीगल एडवाइस के रूप में भी कार्य करते हैंl व्यवहार न्यायालय रामगढ़ में नोटरी का कार्य मिलने से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा रामगढ़ में हर्ष का माहौल हैl बधाई देने में मुख्य रूप से केंद्रीय संगठन महामंत्री रवि महतो, केन्द्रीय पदाधिकारी श्यामसुंदर महतो, केन्द्रीय युवा मोर्चा के सह सचिव भीम महतो, जिला मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो, सचिव प्रभु दयाल महतो, प्रखंड महासचिव मांडू दीपक महतो, युवा मोर्चा पदाधिकारी नेमि महतो, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोरंजन महतो ,नगर अध्यक्ष पवन कुमार महतो, पतरातू प्रखंड अध्यक्ष प्रयाग महतो, जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, जिला उपाध्यक्ष शंकर मेहता, केन्द्रीय संगठन सचिव लक्ष्मण महतो, जिला संगठन सचिव नंदकिशोर महतो, प्रखंड महामन्त्री मिथुन कुमार, बिरेंद्र कुमार, भवानी महतो, अनिल महतो, बुमरी पंचायत अध्यक्ष अरविंद गोप, बीरबल बेदिया, रवि बेदिया, बुमरी पंचायत मीडिया प्रभारी राकेश साहू, पंचायत सचिव रंजीत साव, रविंद्र कुमार महतो के अलावा सैकड़ो लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैl

preload imagepreload image
06:02