सांसद सामूहिक विवाह उत्सव 2025: दो दिन शेष,तैयारी हुआ रेस

राघव पंडित के म्यूजिकल फेरे और मंत्रोच्चारण के साथ सात फेरे लेंगे 101 जोड़ें

101 जोड़ें में शामिल हैं दो दिव्यांग और कई अनाथ कन्याएं

हजारीबागl लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह उत्सव-2025 में 101 जोड़ों का सामूहिक विवाह आगामी 02 फरवरी 2025 को यानी रविवार को है। इस उत्सव की तैयारियां अंतिम चरण पर है। 101 जोड़े का भव्य बारात निकालने और जयमाला से लेकर शादी तक शाही शादी की तर्ज पर संपन्न कराने को लेकर हर स्तर पर कोशिश जारी है। म्यूजिकल फेरे के लिए देश दुनिया में प्रसिद्ध कोलकाता के राघव पंडित और उनकी टीम के साथ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाके से पहुंचे पंडितों का एक बड़ा समूह शादी का मंत्र पढ़ेंगे और 101 जोड़े सात फेरे लेते हुए दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे ।

सांसद सामूहिक विवाह उत्सव-2025 में चयनित 101 जोड़ें में ऐसे जोड़ें भी हैं जो दिव्यांग है। इसके अलावे कुछ ऐसे जोड़ें हैं जिनके सिर से माता- पिता और अपनों का साया हमेशा के लिए उठ गया है। बाकी अन्य जोड़ें के भी पारिवारिक आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और उनके लिए बेटियों का विवाह किसी बोझ से कम नहीं था। लेकिन हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए ऐसे 101 जोड़ों का कन्यादान का बीड़ा उठाया है। सभी जोड़ों का न सिर्फ़ पूरे शान-ओ-शौकत से शादी करवा रहें हैं बल्कि वर- वधू के गृहस्थ से लेकर दैनिक दिनचर्या में उपयोग होने वाले जरूरत के समान और साजो- सामग्री भी भेंट कर रहें हैं। वर- वधू के लिए विशेष परिधान भी तैयार कराए जा रहें हैं। इस सांसद सामूहिक विवाह उत्सव-2025 को लेकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बीजेपी नेता और कार्यकर्ता के साथ क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता अपने- अपने क्षेत्र में इस उत्सव में अधिक से अधिक लोगों को पहुंचने का विभिन्न माध्यमों से निमंत्रण दे रहें हैं। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में उक्त उत्सव को लेकर बैनर- पोस्टर और फ्लेक्स पाट दिया गया है। उम्मीद है यह उत्सव ऐतिहासिक होगा और करीब 50 हज़ार से अधिक लोग इस ऐतिहासिक सामूहिक विवाह का साक्षी बनेंगे ।

preload imagepreload image
18:11