Breaking News

170 धर्मावलंबी प्रयागराज कुंभ के लिए हुए रवाना

पतरातु। ग्राम पंचायत कोतो के ऐतिहासिक रामनवमी अखाड़ा से बुधवार को दूसरा जत्था प्रयागराज कुंभ के लिए रवाना हुए।तीन बसों से लगभग 170 धर्मावलंबी प्रयागराज कुंभ, अयोध्या व काशी विश्वनाथ यात्रा के लिए प्रस्थान किये। मौके पर मुख्य रूप से वरीय कांग्रेसी नेता जय प्रकाश सिंह ननकी ने कहा कि इस यात्रा में कोतो, कटिया, पंचमंदिर,टेरपा, किरीगढा, हनुमानगढ़ी हेसला, पतरातु, सौन्दा, भुरकुंडा व बरकाकाना के श्रद्धालु शामिल हैं। इस अवसर पर कोतो रामनवमी अखाड़ा जय श्रीराम, हरहर गंगे के नारे से गूंज उठा। सभी लोग भक्ति भाव में सराबोर हो कर यात्रा में एक दूसरे को गले लगाकर यात्रा की मंगल कामना की। यात्रा में मुख रूप से विनय सिंह संतोष सिंह, तुषार मिश्रा, अशोक ठाकुर, सुरेन्द्र साव, लखन साव, प्रदीप साव, बालदेव राम, लीलु राम, मनोज सिंह, खुशबु देवी,, सरोज देवी, गीता सिन्हा, निशा देवी, माया देवी, सरिता देवी आदि सैकड़ों की संख्या में यात्री रवाना हुए।

preload imagepreload image
14:03