Breaking News

झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने प्राथमिकता तय करने की मांग किया

रांची lझारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड में होने वाली बहाली में पहले कार्य कर रहे मानव दिवस कर्मियों के लिए प्राथमिकता तय करने की मांग की है।अजय राय ने कहा है कि 2016-2018 में अनुबंध एवं मानव दिवस कर्मियों के लिए अनुभव के आधार पर छूट व उम्र सीमा में प्राथमिकता तय की गई थी, जिसे आने वाली बहाली में भी लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि लगभग 10-15 वर्षों से लगातार जो कर्मी ऊर्जा निगम की सेवा कर रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता मिलनी ही चाहिए।
अजय राय ने निगम संचरण के एमडी व वित्त एवं परियोजना के निर्देशक के के वर्मा व ऊर्जा निगम के महाप्रबंधक कार्मिक सह: सामान्य प्रशासन सुनील दत्त खाखा से मुलाकात की और इस संबंध में वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए पिछले तीन अक्टूबर को श्रमिक संघ के साथ हुए समझौते की भी याद दिलाई ताकि मानव दिवस कर्मियों को न्याय मिल सके।
अजय राय ने कहा है कि झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ की ओर से इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा है कि अगर इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं होती है, तो श्रमिक संघ की ओर से आंदोलन किया जाएगा।

preload imagepreload image
17:22