डोरंडा स्थित आवास से निकाली गई शव यात्रा हरमू मुक्ति धाम में हुए पंचतत्व में विलीन
रांची l वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सह पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे के पिता सुरेश प्रसाद दूबे का आज अपराह्न 2:00 बजे स्थानीय रिम्स हॉस्पिटल में निधन हो गया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आलोक दूबे के पिता सिंचाई विभाग से 2002 में सेवानिवृत हुए थे। पिछले दो वर्ष से लगातार अस्वस्थ थे तथा उनका इलाज रिम्स में हो रहा था। 82 वर्षीय स्वर्गीय दूबे अपने पीछे चार पुत्र,पुत्रवधु सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।आज सायं आलोक कुमार दुबे के डोरंडा स्थित निवास स्थान से उनके पिताजी की शव यात्रा निकाली गई तथा दाह संस्कार हरमू मुक्ति धाम में किया गया जहां वे पंचतत्व में विलीन हुए।
इस दुख की घड़ी में संपूर्ण झारखंड कांग्रेस परिवार, झारखंड के सभी निजी विद्यालय और पासवा के पदाधिकारी ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश,झारखण्ड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह,विधायक रामेश्वर उराँव ,लाल किशोर नाथ शाहदेव,डॉक्टर राजेश गुप्ता,अभिलाष साहू,परवेज आलम,राजन वर्मा,शहजादा अनवर,राकेश सिन्हा,विनय सिन्हा दीपू, फिरोज रिजवी मुन्ना, संजीत यादव ,अभिषेक कुमार, अख्तर अली ,हुसैन खान,आफताब अहमद प्रोफेसर बीके सिंह, रवि सिंहा, मुकेश छेतरी,शहजादा अनवर,सोनाल शांति,राजेश कुमार यादव,महानगर काली अध्यक्ष विनय सिंह,बबलू वर्मा,पासवा के डाॅ सुषमा केरकेट्टा,ब्रज किशोर गुप्ता,राष्ट्रपति अवार्डी सुश्री फलक फातिमा,पासवा के संजय प्रसाद, रूपेश कुमार,मनोज भट्ट, संजय कुमार,अरविंद कुमार, मुजाहिद इस्लाम शाहिद विभिन्न राजनीतिक सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वर्णरेखा मुक्तिधाम पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।