Breaking News

कांग्रेस 1 फरवरी को नगर निकाय चुनाव पर परिचर्चा का आयोजन किया

रांची l झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा बजट पूर्व एवं नगर निकाय चुनाव पर परिचर्चा का आयोजन 01 फरवरी 2025 को केन्द्रीय बागवानी सभागार पलांडू रामपुर में आहूत की गई है। यह परिचर्चा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में दो सत्रों में आहूत होगी। इस परिचर्चा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं विशिष्ठ अतिथि के तौर पे सह प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का एवं डॉ सिरिबेला प्रसाद मौजूद रहेंगे। तथा 02 फरवरी 2025 को पूर्व 11ः00 बजे से डटमा भूसूर में ओरमांझी में पॉलिटिक्ल अफेयर्स कमिटी की बैठक आहूत की गई है।
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि प्रथम सत्र में मंत्री,सांसद,पूर्व सांसद,विधायक,पूर्व विधायक इस परिचर्चा में भाग लेंगेl वही द्वितीय सत्र में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष,जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष,प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्ववर्ती कार्यकारिणी के सदस्यगण,जोनल कोऑर्डिनेटर,बोर्ड निगम के चेयरमैन,अग्रणी संगठन, विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सहित संगठन के अधिकतम 5-5 पदाधिकारी को भाग लेना अनिवार्य किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि बजट पूर्व परिचर्चा से जनता की समस्या और राज्य का विकास में संगठन से भी सुझाव लेना मकसद  है। जो भी निष्कर्ष परिचर्चा से निकलेगा उसे बजट में सम्मिलित कर राज्य को विकासोन्मुख  बनाने की दिशा में कार्य करेंगीl