रामगढ़ l शादी एक ऐसा बंधन हैl जिससे समाज में फैले बुराई को रोका जा सकता है। आज दिन ब दिन समाज में बेहयायी फैलती जा रही है। लोग अपने जिस्म को बेच रहे हैं। अगर वक़्त पर शादी हो जाए तो इन बुराईयों से समाज को बचाया जा सकता है। इल्म की रौशनी ट्रस्ट के सचिव मुहम्मद वसीम कौसर रज़वी ने बताया कि इन्हीं सब मुद्दो को सामने रखते हुए ट्रस्ट एक मुहिम चला रही है। जो शादी बिना लेन देन के हों और एक ग़रीब परिवार अपनी बेटी को सुहागन नहीं कर पा रहे हों, तो ट्रस्ट उनको मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैlइससे पहले भी कई शादी में मदद कर चुकी है। इसी बीच लइयो रामगढ़ में भी एक शादी का मामला सामने आयाlजिसमें लड़की की बिदाई में ट्रस्ट से मदद की अपील की गई। ट्रस्ट ने फिर से एक ग़रीब बिटिया को बिदाई दिलाने में आर्थिक मदद की। मौक़े पर फ़ैज़ान रज़ा, कामिल हसन, सोहैल रज़ा, तबरेज अन्सारी व परीजन शामिल थे।