रामगढ़lभारतीय जनता पार्टी रामगढ़ कैंट वार्ड नंबर 6 के बुथ अध्यक्षों द्वारा मन की बात कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक चौक स्थित ओम मार्केट परिसर में दिन के 11 बजे किया गया। मन की बात कार्यक्रम का 118 वीं कड़ी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपने विचार साझा करते हुए माहकुंभ के अद्भुत आयोजन का उल्लेख कियाl वहीं अंतरिक्ष में हमारे वैज्ञानिकों की उपलब्धियों का जिक्र किया। प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को होने वाली मन कि बात कार्यक्रम इस बार राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस होने के कारण आज तीसरे रविवार को हुई। उपस्थित बुथ अध्यक्ष ने नमो ऐप के माध्यम से मन की बात कार्यक्रम को अपने अपने मोबाइल पर सुना।
कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरजीत सिंह छाबड़ा, वार्ड प्रभारी अजीत गुप्ता, संजय श्रीवास्तव जिला मीडिया प्रभारी राजीव पामदत्त, वार्ड संयोजक अरविन्द सिंह, नगर मंत्री अभिषेक चौधरी, मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, ईश्वर पासवान, वशिष्ठ सिंह की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के समापन के उपरान्त जिला के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान को गति दी गई। कई लोगों ने मिस कॉल कर भाजपा की प्राथमिक सदस्य बने।यह जानकारी नगर के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने दी।
वही शहर के लोहार टोला में बूथ संख्या 11 और 12 में नगर अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मोदी जी की मां की बात कार्यक्रम को देखा और सुना गया l