पतरातु। आज एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक का प्रथम शाखा सम्मेलन कटिया पंच मंदिर पंचायत भवन पतरातु में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में सर्वप्रथम कां विनोद बिहारी पासवान के द्वारा संगठन का झंडा तोलन किया गया वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व सांसद एवं एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरेड रमेंद्र कुमार उपस्थित हुए विशिष्ट अतिथि विनोद बिहारी पासवान एनटीपीसी मजदूर यूनियन महासचिव कार्यक्रम की शुरुआत झंडू तोलन एवं शहीद द्विवेदी पर पुष्पअर्पित करके किया गया। उद्घाटन भाषण कॉमरेड विनोद बिहारी पासवान के द्वारा दिया गया समापन भाषण नरेश मंडल के द्वारा दिया गया वही कामरेड रमेंद्र कुमार ने कहा कि मजदूरों को आज संगठित होने की जरूरत है तभी अधिकार मिल सकेगा आज मोदी सरकार द्वारा मजदूर विरोधी चार लेबर कोर्ट लाकर मजदूरों को गुलाम बनाने की साजिश हो रही है आज एलएनटी जैसे बड़ी कंपनी के सीईओ के द्वारा बयान दिया जाता है कि मजदूरों को 48 घंटे की जगह 90 घंटा काम करना चाहिए जो की बहुत ही शर्मनाक बयान है आज अगर मजदूर वर्ग संगठित नहीं होते हैं तो फिर से एक बार मजदूरों को गुलाम बनाया जाएगा एटक 1920 से मजदूरों के लिए लड़ाई लड़ती आ रही है और अपने पक्ष में लड़ाई के बदौलत कानून बनवाया है वही विनोद बिहारी पासवान ने कहा कि एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक हमेशा मजदूरों के लिए खड़ा रहती है वही नरेश मंडल ने कहा कि आज एनटीपीसी पतरातू में मजदूरों का काफी शोषण हो रहा है जिसको लेकर एनटीपीसी मजदूर यूनियन आवाज उठाते रहती है और आगे भी उठाएगी वह यहां पर श्रम कानून का खुला उल्लंघन किया जा रहा है मजदूरों से 6 दिन के बजाय 7 दिन काम लिया जा रहा है वही संगठन के मनोज महतो द्वारा प्रस्तुत किया गया सर्व सहमति से 25 सदस्य कार्यकारिणी का गठन किया गया कार्यकारिणी सदस्य धर्मनाथ महतो, प्रदीप सिंह, संतोष मुंडा, सुरेंद्र महतो, सूरज सिंह, कमलेश महतो, सनी लाल बेदिया ,सुजीत बेदिया , प्रभात महतो, विकास मुंडा, विजय गुप्ता, विनय गुप्ता, करमचंद महतो, संदीप ठाकुर, विकास महतो ,रंजीत साहू ,सूरज कुमार, विकास मुंडा, गुलशन उरांव, दिलीप महतो, सूरज महतो, कृष्णा बेदिया ,जगदीश महतो, वहीं अध्यक्ष नरेश बेदिया उपाध्यक्ष मनोज पहन सचिव मनोज कुमार महतो सह सचिव रमेश महतो कोषाध्यक्ष किशोर महतो को बनाया गया। मौके पर संतोष मुंडा, सहदेव महतो, मनोज पटेल,आदित्य करकट्टा, सूरज कुमार सिंह,ओम प्रकाश साहू, चंदन देव गंजू, सुरेश माली, गौतम कुमार,दिलीप कुमार महतो, विक्की कुमार, रंजीत कुमार,प्रभात कुमार,अंजन कुमार, किशोर कुमार महतो, रमेश कुमार महतो, नरेश अनिकेत कुमार सिंह, मोहम्मद अंसारी,जय किशोर पहन, दिनेश सुभाष मुंडा, सुजीत,उपेंद्र शर्मा, धीरेंद्र सिंह,विनय कुमार गुप्ता, रामकुमार,विजय कुमार, दीपक कुमार ,मुकेश कुमार , उमेश विद्या,किशोर महतो, आनंद कुमार ,राज किशोर महतो ,बंधन मुंडा,रवि कुमार, बजरंग मुंडा, सुशील मुंडा,देव मुंडा, रवि मुंडा, मनोज कुमार मुंडा,सुनील मुंडा, कमलेश कुमार सिंह, सरवन कुमार इत्यादि लोग रहे।