पतरातु(रामगढ़)आज 19 जनवरी को अखिल भारतीय नाई समाज समिति पतरातू के तत्वधान में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाई जाएगी। जिसके लिए विधायक रोशन लाल चौधरी बड़कागांव विधानसभा के आवासीय कार्यालय में नाई समाज पतरातू के सैकड़ो लोग मुलाकात किया। वही समिति के अध्यक्ष गणेश कुमार ठाकुर ने कहा की सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती सह वन भोज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बड़कागांव विधानसभा के विधायक रोशन लाल चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि जिला पार्षद राजाराम प्रजापति भुनेश्वर ठाकुर दशरथ ठाकुर रामाश्रय ठाकुर लालचंद ठाकुर जिला सचिव एवं उद्घाटन करता प्रदेश अध्यक्ष राजू ठाकुर केरली पब्लिक स्कूल रांची के प्रोपराइटर रामेश्वर ठाकुर रामगढ़ जिला अध्यक्ष पूर्ण कांत ठाकुर होंगे। मुख्य अतिथि महोदय से मुलाकात कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित दशरथ ठाकुर ललन ठाकुर बसंत ठाकुर श्यामलाल ठाकुर आशीष ठाकुर परमेश्वर ठाकुर रामप्रसाद ठाकुर लालमोहन ठाकुर अमित ठाकुर पारकेश्वर ठाकुर के. डी. ठाकुर प्रकाश ठाकुर विजय ठाकुर संजय ठाकुर राज किशोर ठाकुर राजू ठाकुर अजय ठाकुर किशोरी ठाकुर अशोक ठाकुर बेगन ठाकुर इत्यादि।