Breaking News

पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या

परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

कुजू(रामगढ़)lजिला के कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोंगाबार में एक युवक का शव पेड़ की टहनी के सहारे रस्सी से झुलता मिला।शव की शिनाख्त स्थानीय सूरज मुंडा (18 वर्ष ) पिता स्वर्गीय हरिया मुंडा के रूप में की गई।खबर पाकर मृतक के परिजन सहित स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार उसकी लाश को उसके घर के पिछवाड़े स्थित पेड़ पर रस्सी के सहारे झूलते लोगों ने देखा।यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फ़ैल गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि सूरज मुंडा रात नौ बजे तक अपने घर पर हीं था। इसके बाद वह कब बाहर निकला, किसी को जानकारी नहीं है। इधर मृतक के परिजनों ने आशंका जताई है कि उसके गोतिया के लोगों के साथ लगभग 15 दिन पहले जमीन विवाद लेकर झगड़ा हुआ था। उन्हीं लोगों ने उसकी हत्या कर पेड़ से लटका दिया है और आत्म हत्या का रंग दिया है। फिलहाल यह जांच का विषय है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं वास्तविक कारण पता चलेगा।

preload imagepreload image
15:00