भुरकुंडा। भदानीनगर क्षेत्र के चिकोर दु मुहान परगढ़ा नदी में आज मकर संक्रांति टूसू मेला का आयोजन किया गया साथ ही जागरण का भी आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक रोशन लाल चौधरी, दिलीप दांगी, सागर दांगी ने फीता काट कर किया।वहीं मेले में अप्पू जागरण मंडली रामगढ़ के गायक प्रीति पांडेय,बुलबुल कुमारी, जितेंन, शिवम,वाद्ययंत्र नाल पर अप्पू पांडेय, कीबोर्ड में कैलाश, पेड मनोज, ढोल जितेश राज रहे। भक्ति गीतों पर झूमे लोग। वहीं लोग गोलगप्पे, चाउमिन,मिठाई की दुकानों पर खाते नजर आए।
मेले को सफल बनाने में अध्यक्ष बिंदेश बेदिया, सचिव महेश बेदिया, उपाध्यक्ष जितेंद कुमार कुशवाहा, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार,धनंजय सिंह, बिनोद ठाकुर, मूसा ठाकुर, पप्पू लाल,बलेश बेदिया,सुरेंद्र बेदिया, मुनेश बेदिया,जीवन कुशवाहा,पंकज सिंह, सोनू सिंह,महावीर महतो रहे।