खरसाँवा गोली कांड के शहीदों को नमन

रांची l आजाद भारत के सबसे भीष्म गोलीकांड,खरसावां गोली कांड के शहीदों को पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय,बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता जे बी तुबिद,पूर्व प्रत्याशी श्रीमति मीरा मुंडा,जिला अध्यक्ष भाजपा सरायकेला उदय सिंहदेव, विजय महतो पूर्व जिला अध्यक्ष एवं सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद बेदी पर पहुँच कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज ही के दिन 1 जनवरी 1948 को आजाद भारत में पहली गोली कांड की घटना इस स्थान पर घटित हुई थी और अनगिनत लोग मारे गए थे।उन्होंने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि यहां वर्षों से 1 जनवरी को श्रद्धांजलि अर्पित करने की परंपरा और स्थान की गरिमा को बनाए रखने के लिए हम सब ने प्रयास किया है।देश में कांग्रेस कालीन सरकार ने गोली चलवाई।धरती पुत्रों ने अपना बलिदान देकर इस स्थान को एक प्रेरणा स्थल के रूप में परिवर्तित कर दिया।लंबे कालखंड तक इस स्थान की महानता विभिन्न सरकारों ने नजर अंदाज किया।पूर्व में इस स्थान पर बाजार लगता थाlजिससे शहीद स्थल की गरिमा धूमिल होती थी ।जनता ने मुझे जब इस छेत्र का जनप्रतिनिधि चुना तो स्थान की गरिमा को बनाए रखने के लिए भरपूर कोशिश किया।इस बात की खुशी है कि आज हजारों की तादाद में लोग श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए नए साल में आते हैं।आज समस्त देश शोक मना रहा है।पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन के सम्मान में 7 दिनों का राजकीय शोक घोषित होने के बाद भी जगह-जगह विभिन्न राजनीतिक दलों के बैनर- पोस्टर लगे हैं इसमें कहीं ना कहीं प्रशासनिक विफलता परिलक्षित होती है।यह भी दर्शाता है कि उन राजनीतिक दलों को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ मनमोहन सिंह के प्रति संवेदना नहीं है।राष्ट्रीय शोक के समय हमारा आचरण कैसा होना चाहिए इसकी जानकारी राजनीतिक दलों एवम् प्रशासनिक पदाधिकारियों को होनी चाहिए।हम किसी को सम्मान नहीं दे सकते तो हम सम्मान के हकदार भी नहीं है।उन्होंने कहा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के 150 वें जयंती के मौके पर भारत सरकार देश भर के शहीदों को चिन्हित कर उन्हें सम्मान देने का निर्णय लिया है।उन्होंने राज्य सरकार से इसमें सहयोग करने की अपील की।

preload imagepreload image
19:49