Breaking News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे पैतृक गांव नेमरा,किया कुल देवता की पूजा

  • मां रूपी सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन भी पहुंची थी गांव

गोला(रामगढ़)l राजकीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कितने भी व्यस्त क्यों नहीं रहेl लेकिन वह अपने गांव को कभी नहीं भूलते हैंl जब भी कोई बड़ा काम करना होता हैl वह गांव पहुंचकर कुल देवता की पूजा अर्चना करते हैंl राज्य में विधानसभा चुनाव की शंखनाद हो चुकी है l चुनाव के रण में जाने से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पैतृक आवास पहुंचकर कुल देवता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लियाl

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी माता रूपी सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन भी पहुंची थीl
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार की शाम को रांची से सड़क मार्ग होते हुए अपने पैतृक घर नेमरा पहुँचे। यहाँ पहुँचने पर पार्टी कार्यकर्ता ओर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद ग्रामीणों की समस्याओ को सुना। फिर घर के अंदर प्रवेश कर अपने कुल देवता की पूजा अर्चना में लग गए। करीब एक घंटे तक कुल देवता की पूजा उनके पाहन के द्वारा कराया गया। पूजा के समय किसी को भी अंदर प्रवेश करने की इजाजत नहीं थी। पूजा अर्चना के बाद सीएम ने कहाँ कि यह पूजा हमारी परम्परा है।

जिसे हरहाल में करना पड़ता है। साथ ही उन्होंने राज्य के खुशहाली के लिए मिन्नतें मांगी है। वहीँ चुनाव के सम्बन्ध में पूछे जाने पर कहाँ कि इसबार भी इंडिया गठबंधन पूरी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।सीएम करीब दो घंटे रुकने के बाद सड़क मार्ग से ही वापस रांची लौट गए। सीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए थे। मौके पर रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो, मुखिया जीतलाल टुडू, मतिराम महतो, पार्षद रेखा सोरेन, आलम अंसारी, कमलेश महतो आदि मौजूद थे।