Breaking News

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की झारखंड प्रदेश इकाई ने रांची के एसएसपी को किया सम्मानित

  • उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए जिलों के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों को हर वर्ष सम्मानित करेगा आइजेए

रांची : आज 15 अक्टूबर को पत्रकार हित के लिए समर्पित अखिल भारतीय संस्था”इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन” की झारखंड इकाई ने रांची के वरीय आरक्षी अधीक्षक चंदन सिन्हा को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया। संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवानंद सिन्हा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी का अभिनंदन किया। राजधानी की विधि-व्यवस्था बेहतर बनाए रखने, अपराध नियंत्रण व सामाजिक समरसता के लिए किए गए कार्यों की सराहना की।
श्री सिन्हा को संगठन की ओर से पुष्प गुच्छ, शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
आज इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देवानंद सिन्हा ने हर वर्ष झारखंड के अन्य जिलों के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया।
महिला विंग उपाध्यक्ष मधु सिन्हा ने महिलाओं की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई एवं जांच में तेजी लाने और महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए पुलिस कप्तान को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर आइजेए की प्रदेश सचिव विजय दत्त पिंटू, प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला विंग) मधु सिन्हा, रफी समी, डॉ.पूजा सिन्हा, पीयूष कुमार, सौरभ राय, मुस्कान समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।