Breaking News

इंडिया गठबंधन की सरकार ने फोड़ा दीपावली का बम”

  • “मंईयां सम्मान योजना की राशि हुई 2500 रूपए “
  • महागठबंधन की सरकार ने पांच साल तक शहर से गांव तक निष्पक्ष और पारदर्शी के साथ विकास और सहयोग कार्य चलाया है: कांग्रेस

रांची l भाजपा के ताबड़तोड़ प्रहार और हताशा को नजरअंदाज करते हुए झारखंड की इंडिया गठबंधन की हेमंत सरकार ने दीपावली के पूर्व ही ऐसा बम छोड़ा हैl जिससे कि भाजपा की 2100 रूपए वाली गोगो दीदी योजना चारों खाने चित हो गई। गोगो दीदी योजना की जगह इंडिया गठबंधन की सरकार ने अब दिसंबर माह से मंईयां सम्मान योजना की राशि 1000 से बढ़ाकर ढाई हजार रुपए तक कर दी है, जो दिसंबर माह से मिलने भी लगेगी। उक्त बातें झारखंड प्रदेश कांग्रेस मीडिया कमेटी के अध्यक्ष सतीश कुमार मुंजनी ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ऐन केन प्रकरेण झारखंड की सत्ता पर कब्जा करना चाहती है। इसके लिए वह ईडी का सहारा लेती और ऐन चुनाव के वक्त ईडी की रेड इंडिया गठबंधन में शामिल विभिन्न दलों के नेताओं पर कराया जाता रहा है। जिसका ताजा उदाहरण है इंडिया गठबंधन के मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई विनय कुमार ठाकुर व आईएएस मनीष रंजन सहित अभिनेताओं व ठेकेदारों के 18 ठिकानों पर की गई छापामारी। बावजूद झारखंड की जनता सारी चीजों को समझती है और पूर्व के चुनाव और उपचुनाव में भाजपा गठबंधन को जिस तरह धूल चटाई है, वही हश्र आसन्न चुनाव में झारखंडी मतदाता दोहराने वाली है।श्री मुंजनी ने कहा की इस बार मतदाता किसी के बहकावे मे नही आने वाली है।शहर से गांव तक एक और संगठित है।