Breaking News

रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी की सजा पर हाईकोर्ट ने लगाया स्टे

  • विधानसभा चुनाव लड़ने का ममता देवी का रास्ता हुआ साफ
  • हाई कोर्ट के आदेश पर विरोधी सदमे में
  • रामगढ़ की जनता साजिश रचने वालों को सबक सिखाने का काम करेगी: ममता देवी
  • कांग्रेसियों और ममता देवी के समर्थकों में खुशी का माहौल

रामगढ़l झारखंड में विधानसभा चुनाव की घंटी बजाने वाली हैl इससे कुछ घंटे पूर्व ही झारखंड उच्च न्यायालय के एक निर्णय ने रामगढ़ जिले की राजनीतिक में तूफान ला दियाl रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी को हुई सजा पर झारखंड हाई कोर्ट ने स्टे लगा दिया हैl जिससे कि पूर्व विधायक ममता देवी के अब चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया हैl ममता देवी को कोर्ट से मिली राहत के बाद कांग्रेसियों में खुशी का माहौल दिख रहा हैl वही उनके समर्थक खुशी का इजहार करते नजर आ रहे हैंl वही उनके विरोधियों के चेहरे मुरझाए नजर आने लगे हैंl
संभवत आज 15 अक्टूबर के शाम तक झारखंड में चुनाव की घोषणा हो जाएगीl लेकिन इससे ठीक कुछ घंटे पूर्व ही झारखंड उच्च न्यायालय के एक निर्णय ने एक क्षेत्रीय पार्टी के नेताओं के चेहरे पर मायूसी पैदा कर दी हैl उन्हें हाई कोर्ट के इस निर्णय से काफी परेशानी हुई हैl उनके चेहरे देखते बन रहे हैंl ज्ञातव्य हो कि वर्ष 2019 विधानसभा चुनाव में ममता देवी रामगढ़ से विधायक चुनी गई थीl लेकिन कुछ महीनो के बाद ही साजिश रच कर उनकी विधायकी खत्म करा दी गईl ऐसा आरोप पूर्व विधायक ममता देवी हमेशा लगाते रही हैl
झारखंड हाई कोर्ट से पूर्व विधायक ममता देवी के सजा पर लगाई गई स्टे ने रामगढ़ की राजनीतिक में उफ़ान पैदा कर दिया हैl पूर्व विधायक ममता देवी से इस संबंध में बात करने पर उन्होंने कहा कि मैंने माता दुर्गा रानी से सच की जीत की मांग किया थाl माता रानी के आदेश से सच्चाई को जीत मिली हैl आने वाले चुनाव में रामगढ़ की जनता को बड़ी जीत मिलेगीl ममता देवी ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास थाl असत्य पर सत्य की विजय हुई हैl साजिश रचने वालों के मुंह काले हुए हैंl रामगढ़ की जनता साजिश रचने वालों को इस बार सबक सिखाने का काम करेगीl