Breaking News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा झारखंड प्रदेश की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

  • पिछले 5 वर्षों से हेमंत सोरेन की सरकार ने राज्य की जनता को सिर्फ ठगने का काम किया: लाल सिंह आर्य

रांचीlभारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा झारखंड प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को रांची के भाजपा मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, राष्ट्रीय संगठक वी सतीश, संगठन महामंत्री, झारखंड कर्मवीर सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री भोला सिंह, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, प्रदेश अध्यक्ष किशुन दास, राष्ट्रीय मंत्री जीतू चरण राम, विधायक नारायण दास, पूर्व विधायक प्रकाश राम, रामचंद्र नायक, पूर्व सांसद घूरन राम सहित सभी प्रदेश के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि झारखंड में विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में भाजपा अनुसूचित जाति के सभी पदाधिकारी इस चुनाव में पूरे मन के साथ झारखंड में एनडीए की बहुमत वाली सरकार को बनाने में प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों से हेमंत सोरेन की सरकार ने राज्य की जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है। राज्य में अभी तक अनुसूचित जाति आयोग के सदस्यों की नियुक्ति नहीं हुई है, वहीं पिछले 5 वर्षों में राज्य सरकार ने युवाओं, महिलाओं, किसान, दलितों को लेकर कोई भी जनकल्याणकारी योजना को शुरू नहीं किया है। राज्य के युवा अपने जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र के लिए भी सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाते रहे है।
उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में जिस तरह से झारखंड का डेमोग्राफी बदल रहा है उससे साफ लगता है कि राज्य सरकार एक विशेष समुदाय पर अपना विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार इस राज्य में बनेगी तो धर्मांतरण को लेकर कड़े कानून बनाए जाएंगे। वहीं उन्होंने लैंड जिहाद पर भी अपनी चिंता व्यक्त की और कहा कि एक विशेष समुदाय सबसे अधिक दलितों की जमीन पर कब्जा जमा रहे हैं लेकिन राज्य सरकार ऐसे किसी भी व्यक्ति पर कठोर कार्रवाई नहीं कर रही है।
उन्होंने सभी प्रदेश पदाधिकारी को कहा कि वे वैसे सभी विधानसभा क्षेत्र जहां अनुसूचित जाति की संख्या निर्णायक है वहां प्रवास कर भाजपा के पक्ष में वोट करवायें। वही सभी प्रदेश पदाधिकारी अपने अपने प्रवासीय क्षेत्र में दलित बस्तियों में जाकर संवाद स्थापित करें और केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ राज्य सरकार के असफलता के विषय में भी जानकारी दें। वही सोशल मीडिया के माध्यम से भी उन्होंने सभी पदाधिकारी को कार्य करने की बात कही ताकि सोशल मीडिया के माध्यम से सभी लोग राज्य की विकास की गति को समझ सके और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अपना बहुमूल्य मतदान करें।
राष्ट्रीय संगठक वी सतीश ने कहा कि देश की जनता के सहयोग से 60 वर्षों के बाद पहली बार किसी गैर कांग्रेस के नेता लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं।लेकिन देश को कमजोर करने वाली बाहरी और भीतरी ताकत दोनों मिलकर भारत की मजबूत सरकार को अस्थिर करने की हमेशा कोशिश कर रही है। देश में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार तो बन गई फिर भी इन कथित विदेशी और घरेलू ताकतों ने प्रदेश के चुनाव में फाल्स नेरेटिव पैदा कर लोगों को दिगभ्रमित करने का प्रयास कर रही है।
संगठन महामंत्री, झारखंड कर्मवीर सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा झारखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। झामुमो, कांग्रेस और राजद के शासनकाल में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति ,युवा ,महिलाओं के साथ 5 वर्षों तक अत्याचार होता रहा है और हेमंत सोरेन सरकार मुकदर्शक बनी रही।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में हेमंत सोरेन ने युवाओं को रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा एवं झारखंड को समृद्ध बनाने के वायदे के साथ सत्ता में आयी, लेकिन सत्ता में आने के बाद ही झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस और राजद का चेहरा उजागर हो गया और युवाओं को ना तो रोजगार मिला और न ही किसानों को सम्मान, न महिलाओं को अधिकार। इतना ही नहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में बनी हेमंत सोरेन की सरकार ने हालिया में हुए चौकीदार की परीक्षा में अनुसूचित जाति का आरक्षण ही बिल्कुल समाप्त कर दिया। इससे पता चलता है कि हेमंत सोरेन सरकार पूरी तरह दलित विरोधी है और और इसलिए वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता झारखंड की निकम्मी, बेकार और लंगड़ी सरकार को उखाड़ फेंकेगी।


मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री भोला सिंह ने कहा कि राज्य की जनता पिछले पांच वर्षों से इस हेमंत सोरेन की सरकार से त्राहिमाम कर रही है। राज्य की महिलाएँ सुरक्षित नही है वही यहां हर दिन 5 हत्याएं हो रही है। इन सभी मुद्दों के साथ इस बार भाजपा चुनाव में उतरेगी।
वहीं उन्होंने बताया कि मोर्चा ने उन्हें झारखंड विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया है इसलिए उनका झारखंड दौरा होता रहेगा। इस दौरे में वे वैसे सभी अनुसूचित जाति बहुल वाले क्षेत्र में प्रवास करेंगे और दलितों के साथ संवाद करेंगे।
नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि वर्ष 2019 में हेमंत सुरेश के सत्ता में आते ही दलित परिवार के कई लोग भूख से मर गए। जिन्हें देखने तक भी हेमंत सोरेन सरकार का कोई मंत्री विधायक नहीं गया। बोकारो के कसमार के भूखल घासी की मौत ठंड से हो गई, ,ठंड से फुसरो, सिमडेगा के संजू प्रधान को उसके परिवार के सामने जला के मार डाला, चिरुडीह के दलित परिवारो को एक विशेष समुदाय के द्वारा बेघर कर दिया गया था, पलामू के मुरुमातु में महादलितों को बेघर कर दिया गया ऐसे कई घटनाएं है जिसपर सरकार के तरफ से कोई भी पहल नही की गई। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने सभी मुद्दों पर सड़क से सदन तक कि लड़ाई लड़ी और उसे अंजकम तक पहुंचाया।
उन्होंने कहा कि आज भी हेमंत सोरेन की सरकार दलितों पर अत्याचार कर रही है। अनुसूचित जाति का जाति, आय आवस प्रमाण पत्र नही बनाया जा रहा है। वहीं केंद्र सरकार की छात्रवृत्ति योजना भी राज्य में अभी तक लागू नही की गई है। पीएम आवास योजना जिसका सबसे अधिक जरूरत दलितों को है वह भी इस सरकार में नही दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार हर वर्ष 5 लाख सरकारी नौकरी देने की बात करती रही है जबकि हकीकत यह है कि इस सरकार ने नौकरी देने के नाम पर 18 युवाओं की जान ले ली। अभी तक तक किसी भी पीड़ित परिवार को न तो मुआवजा और न ही एक सरकारी नौकरी दी है। राज्य की जनता अब सरकार के मंसूबों को समझ गई है और आगामी चुनाव में जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी
भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास ने कहा कि हेमंत सरकार ने अपनी छवि दलित विरोधी बना ली है और दलितों का आरक्षण भी खत्म कर दिया है। इससे दलित समाज में हेमंत सोरेन सरकार के प्रति गहरी नाराजगी है। उन्होंने बताया कि चौकीदार की परीक्षा में भी दलितों का आरक्षण शून्य कर दिया गया है जिसे दलित जाति में काफी नाराजगी है।
उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर 41 विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति की संख्या काफी है और इन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति मोर्चा विशेष पहल करेगी। उन्होंने बताया कि झारखंड के 27 जिलों में अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा प्रभारी भी नियुक्त किया जाएगा जो गांव-गांव बस्ती बस्ती घूम का अनुसूचित जाति के लोगों को भाजपा के साथ जोड़ने का काम कर रही है।
प्रदेश कार्यालय की बैठक के बाद भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने दिगंबर जैन धर्मशाला में प्रबुद्धजनों के साथ बैठक भी की। जिसमे राज्य के सभी जिलों से अनुसूचित जाति समाज के प्रबुद्धजनों ने भाग लिया।