Breaking News

सारूबेरा दुर्गा मंदिर में प्रथम दिन शैलपुत्री की पूजा संपन्न

  • मां शैलपुत्री सब पर अपनी कृपा बनाए रखें

कुजू(रामगढ़)lसारूबेरा बैंक ऑफ़ इंडिया के पास स्थित प्रतिमा स्थापित दुर्गा मंदिर में नवरात्रि पूजा के प्रथम दिन आचार्य मृत्युंजय पांडे एवं शिवकुमार झा के द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ मां के प्रथम रूप शैलपुत्री की पूजा संपन्न हुई। यजमान के रूप में मंदिर के संरक्षक एवं व्यवस्थापक कुमार महेश सिंह ,उनकी धर्मपत्नी सावित्री देवी एवं सहायक यजमान के रूप में मनोज मिश्रा आचार्य द्वारा बताए गए शैलपुत्री की पूजा विधि विधान के साथ संपन्न किया। जानकारी देते हुए आचार्य मृत्युंजय पांडे ने बताया कि मां के प्रथम रूप शैलपुत्री की पूजा का फल सभी को मिले इसके लिए सार्वजनिक रूप से भी पूजा संपन्न की गई। 9 दिन तक चलने वाली इस पूजा में शाम के समय आरती का कार्यक्रम सुबह शाम प्रत्येक दिन होता है। महेश सिंह ने कहा कि नवरात्रि पूजा का आशीर्वाद सभी को मिले यही मन से प्रार्थना करता हूं। पूजा के कार्यक्रम को सफल बनाने में मेहनत करने वालों में अध्यक्ष राजेश कुमार यादव, सचिन मंगल मुंडा, कोषाध्यक्ष इंदल सिंह, एवं कमेटी के सदस्य के रूप में मनोज मिश्रा, प्रकाश सिन्हा,धनंजय सिंह, राजकुमार चौहान अशोक चौहान, रणजीत चौहान राजीव सिंह,राकेश सिंह, सारूबेरा सैकड़ो की संख्या में समाज के सदस्य मौजूद थे। पूजा के बाद श्रद्धालु मां की पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचते रहेl जिसमें स्त्री,पुरुष, बच्चे,नौजवान सभी शामिल थे।