Breaking News

इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा के सदस्यों ने अनाथ आश्रम में बच्चों के बीच दिन बिताया

रांचीlइनरव्हील क्लब आफ स्वर्णरेखा रांची की सदस्यगण 18 सितंबर को चेशायर होम मोराबादी अनाथाश्रम में बच्चों ‌के बीच हंसते खेलते बिताया। बच्चों ‌के आंखों का चेकअप शार्प साइट्स आईं अस्पताल के द्वारा किया गया। पूरे कार्यक्रम में चेशायर होम की सिस्टरस का पूरा सहयोग रहा।

बच्चों को स्वादिष्ट भोजन कराया गया। अध्यक्ष दीपा चौहान, उपाध्यक्ष सोमा भादुड़ी,सचिव नीता शेखर,कोषाध्यक्ष अर्चना त्रिवेदी, डिस्ट्रिक्ट आइ एस ओ नीता नारायण, सुषमा पाण्डेय, रीता वर्मा, कामिनी प्रसाद उपस्थित थी।