Breaking News

हजारीबाग में यशवंत सिन्हा ने नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा किया

  • राज्य की सभी 81 सीटों पर लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव:यशवंत सिन्हा
  • “अटल विकास मंच” बना राजनीतिक दल

हजारीबाग l झारखंड में विधानसभा चुनाव की जल्दी घोषणा होने वाली हैl जिसको देखते हुए झारखंड में राजनीतिक करने वाले लोग सक्रिय होकर अपने रणनीति पर काम करने शुरू कर दिए हैंl देश के पूर्व केंद्रीय वित्त और विदेश मंत्री,हजारीबाग के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा ने झारखंड की राजनीति में एक नई दिशा देते हुए नई राजनीतिक पार्टी ‘अटल विकास मंच’ का ऐलान किया है। इस नई पार्टी की पहली सदस्यता खुद यशवंत सिन्हा ने ली और जोर देकर कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
हजारीबाग में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान यशवंत सिन्हा ने अपनी नई पार्टी के उद्देश्यों और योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे हमले किएl
यशवंत सिन्हा का राजनीतिक सफर काफी रोचक रहा है। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी रहे हैं और 1990 के दशक में राजनीति में प्रवेश किया। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में विदेश और वित्त मंत्री के पद पर रह चुके यशवंत सिन्हा ने 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने का खुलकर विरोध किया थाlजिसके बाद उन्होंने बीजेपी को छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। 2022 में उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ राष्ट्रपति का चुनाव भी लड़ा था।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अटल विचार मंच के वरिष्ठ नेता प्रकाश मिश्रा ने की। मंच संचालन में राजेश सहाय, प्रोफेसर सुरेंद्र सिन्हा,रविंद्र शर्मा,डॉ मिराज अहमद,शाहनवाज खान,पप्पू कुमार,शैलेंद्र सिन्हा,तलत साबिर उर्फ बाबू खान,सुमन सिंह,छठी देवी, प्रियम्बदा, उमा पाठक, श्वेता सिन्हा, विल्सन निरंजन, विकी सिंह, आलोक टोप्पो, दिलेश्वर गंजू, प्रकाश पासवान, गंगेश्वर प्रसाद मेहता, जगतार सिंह, कृष्ण सिन्हा, विश्वजीत कुमार, दिलीप कुमार डब्बू, जुबेर अहमद, कमाल खान, देवेंद्र सिंह, मनोरंजन कुमार राय, संजय सिंह, अजय कुमार, बबलू सिंह, अनिल उपाध्याय, राजीव श्रीवास्तव, लक्ष्मण लाल, राजा सिन्हा, रणजीत सिंह, प्रोफेसर अनवर खान, अख्तर हुसैन, शमशेर आलम, जफरुल्लाह सादिक, अनीश अंसारी, मुख्तार अंसारी, सैयद इरफान, राशिद अख्तर, मोहम्मद इमरान, मिशू समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यशवंत सिन्हा ने अपने भाषण में कहा कि उनकी पार्टी झारखंड के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की प्राथमिकता होगी कि झारखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्रों में सुधार हो। यशवंत सिन्हा ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी और प्रशासनिक सुधारों को लागू करेगी।
यशवंत सिन्हा ने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी झारखंड विधानसभा के आगामी चुनाव में पूरी दमखम के साथ उतरेगी। उन्होंने कहा कि सभी 81 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए जाएंगे और पार्टी का मकसद होगा कि झारखंड की जनता को एक मजबूत और स्थायी सरकार मिले।