Breaking News

रांची में अपराधियों का खुला तांडव, सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या

  • स्पेशल ब्रांच में पदस्थापित थे सब इंस्पेक्टर अनुपम

रांचीl झारखंड की राजधानी रांची में अपराधी खुलेआम अपराधों को अंजाम दे रहे हैंl अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर दिख रहा हैl व्यवसाईयों,ठेकेदारों के बाद अब अपराधियों के निशाने पर पुलिस भी आ गई हैl राजधानी रांची के रिंग रोड के निकट अपराधियों ने एक पुलिस अधिकारी की गोली मार कर हत्या कर दी हैl इस घटना के बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई हैl सूचना के अनुसार स्पेशल ब्रांच में पदस्थापित दरोगा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। दरोगा की पहचान अनुपम कच्छप के रूप में हुई है। वह 2018 बैच के दरोगा थे। शनिवार की सुबह उसका शव कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड के किनारे बोरेया रोड से बरामद किया गया।
उसके शरीर पर गोली लगने के निशान देखे गए हैंl घटना की सूचना देने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरोगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दरोगा की हत्या किस विवाद को लेकर की गई। पूछताछ के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार स्पेशल ब्रांच का दरोगा अनुपम शनिवार को स्पेशल ब्रांच में ड्यूटी करके अपना घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कांके रिंग रोड से बोरिया जाने वाले रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने अनुपम को तीन गोली मारी। एक गोली अनुपम के सीने में लगी। मौके पर ही उनकी की मौत हो गई। रात भर अनुपम का शव रिंग रोड के किनारे ही पड़ा रहा। शनिवार की सुबह शव पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।