Breaking News

पूर्व विधायक ममता देवी ने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत शहर के विभिन्न मुहल्लो का दौरा किया

रामगढ़lआज रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक श्रीमती ममता देवी ने जन संवाद कार्यक्रम के तहत रामगढ़ शहर के वार्ड नं 6 के पतरातू बस्ती ,विकास नगर के विभिन्न टोलों में लोगों से मिलकर वहां के समस्याओं से अवगत हुई। लोगों ने पूर्व विधायक श्रीमती ममता देवी को वार्ड क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया जिसमें मुख्य रूप से रोड ,नाली, पेयजल, शौचालय,आवास, सहित कई समस्याओं को रखा। पूर्व विधायक श्रीमती ममता देवी कई समस्याओं को सुनने के बाद कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट अधिकारियों से बात कर समाधान करने के साथ ही अन्य समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा वार्ड नं 6 के लोगों को दिलाई। मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी, जिला प्रवक्ता मुकेश यादव, संजय साव, अनिल मुंडा, शिबू दांगी, नकुल करमाली, समसूद खान, चंदन प्रसाद,गौरी शंकर महतो, राजा करमाली,अनुराग सिंह उपस्थित थे।