Breaking News

झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ की हड़ताल से प्रभावित प्रखंड मुख्यालय में छाया रहा सन्नाटा

पतरातु। रामगढ़ जिला के पतरातु के झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल से पतरातु प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पसरा रहा सन्नाटा। जिससे की लोग की परेशानियां काफी बढ़ी गई है मालूम हो की झारखंड अनुसचिवीय संघ कर्मचारी संघ ने 9 सूत्री मांगों को लेकर दिनांक 22/07/2024 से हड़ताल पर हैं जो लगातार जारी है। वही प्रखंड परिसर में लोग अपने काम के लेकर पहुंच रहे हैं और कर्मचारी के नहीं मिलने से जानकारी प्राप्त कर वापस लौट जा रहे हैं। वहीं लगातार अनिश्चितकालीन हड़ताल होने से लोगों को सही से जानकारी भी नहीं मिल पा रही है कि ऑफिस का कार्य कब चालू होगा। इधर मनरेगा कर्मी रोजगार सेवक, लेखा सहायक, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रधान सहायक, निम्न वर्गीय लिपिक भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। जिससे कि मनरेगा ऑफिस में भी सन्नाटा छाया रहा कोई भी कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है।