Breaking News

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

बरकाकाना (रामगढ़)l रामगढ़ पतरातु मुख्य मार्ग के बाद खाना रेलवे अस्पताल के समीप सड़क दुर्घटना में के एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी द्वारा बताया गया कि रामगढ़ से पतरातु की ओर जा रहे। कार संख्या जेएच 01ईयू 2872 अनियंत्रित होकर देवघर से जा टकराया। जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर उपस्थित रेल कर्मियों द्वारा बताया गया कि घायल व्यक्ति रेलवे के ऑपरेटिंग डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं। घायल व्यक्ति का नाम मनोज कुमार आजाद है‌। घटना की जानकारी बरकाकाना ओपी पुलिस को होते ही घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त कर को यूनियन कार्यालय परिसर में लगवा दिया गया। जबकि घायल व्यक्ति की बेहतर उपचार के लिए रांची के मेदांता अस्पताल भेजवा दिया गया है।