Breaking News

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने बधाई दिया

रामगढ़lझारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति इकाई रामगढ़ के सक्रिय सदस्य मांडू प्रखंड अन्तर्गत रतवे करमा निवासी सहदेव महतो को युवा मोर्चा का केंद्रीय सचिव तथा सिरका अरगडा निवासी भीम राज महतो को केन्द्रीय सह सचिव युवा मोर्चा का बनाए जाने पर JBKSS के केंद्रीय संगठन महामंत्री रवि महतो, युवा मोर्चा केंद्रीय उपाध्यक्ष बेरोजगार पनेश्वर, जिला मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो, राजेन्द्र बेदिया, डब्ल्यू महतो, नीतीश महतो, डॉ राजेश महतो ,नेमी महतो ,नीरज महतो, सत्येंद्र महतो, तनवीर आलम ,प्रभु दयाल महतो, दीपक महतो, रूपा महतो सनी महतो, रवींद्र महतो , संजय महतो , करम चंद महतो , गोपी प्रजापति, बाल किशुन महतो, शक्ति महतो आदि लोगों ने हार्दिक बधाई दी है।

जिला मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो ने कहा की मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन दोनों के नेतृत्व में युवा मोर्चा का संगठन मजबूत एवं सशक्त बनेगी क्योंकि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ होती है। तथा टाइगर जयराम महतो के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे एवं 2024 विधानसभा चुनाव में सभी समुदाय को एक साथ जोड़कर संगठन को मजबूत एवं सशक्त बनाएंगे। विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चा की एक अहम भूमिका होगी। तथा संगठन को मजबूत एवं सशक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे ऐसी उम्मीद है ।