Breaking News

सीएमयू गिद्दी शाखा के सचिव अवतार सिंह और शाखा अध्यक्ष संतोष कुमार झा एवम रविन्द्र सिंह ज्वाइंट सेक्रेटरी चुने गए

गिद्दी । क्षेत्रीय सचिव पुरुषोत्तम पाण्डेय के आवासीय कार्यालय में कोलफील्ड मजदुर यूनियन की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष रंजीत पाण्डेय एवम संचालन क्षेत्रीय सचिव पुरुषोत्तम पाण्डेय ने किया। बैठक में सर्व प्रथम गिद्दी शाखा सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई जिसमे उपस्थित लगभग 40 सदस्यों ने सदस्यता ली। उसके सभी सदस्यों ने एरिया में होने वाले एजेंडा मीटिंग के लिए अपनी अपनी समस्या जैसे क्वार्टर मरमत्ती, स्ट्रीट लाइट, प्रमोशन, पेंडिंग चार्जशीट इंक्वारी, कॉलोनी गरबेजे, नाली सफाई, बिजली अनिमित्यता, सामुदायिक भवन, इत्यादि समस्यों को उठाया।उसके बाद क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोपाल भगत एवम संजय ओझा के प्रवेक्षण में गिद्दी शाखा का पुनर्गठन किया गया जिसमे सर्वसम्मति से संतोष कुमार झा को अध्यक्ष अवतार सिंह को सचिव घनश्याम पाण्डेय, शंकर सिंह, अरुण मिश्रा, सुरेंद्र साव, संतोष सिंह को उपाध्यक्ष सहायक सचिव रविन्द्र सिंह जितेंद्र पाण्डेय, जितेंद्र राणा, रवि कुमार, सुरेंद्र यादव, मोहन को सह सचिव रमेश कुमार पांडेय, शुशील झा, अनिल कुमार, लीलावती, रतनलाल मांझी,बसंत देवी सहसचिव सनोज कुमार सिंह एवम शिवचरण मुंडा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं कार्यकारणी सदस्य के रूप में बल्लू, छोटेलाल मांझी, विजय बेसरा, योगेंद्र राम, अशोक उराव, अरुण मिस्त्री, मोती महतो, सुनील कुमार वर्मा, दिनेश मांझी, धनेश्वर गंझु, राजू मुंडा, इत्यादि लोगों का हुआ चयन।