Breaking News

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल अधिकारियों से मिला

रामगढ़lझारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति इकाई रामगढ़ का प्रतिनिधि मंडल के अथक प्रयास से रामगढ़ जिला के मांडू प्रखंड अंतर्गत करमा रतवे निवासी 24 जुलाई को राजस्थान में फंसे प्रवासी मजदूर अपना घर रतवे वापस आ गये। इस वतन वापसी मे मुख्य रूप से जेबीकेएसएस के सक्रिय सदस्य सहदेव महतो का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। JBKSS का प्रतिनिधिमंडल, रामगढ़ उपायुक्त,श्रम अधीक्षक, कुजू थाना प्रभारी से ही संभव पाया है। करमा रतवे निवासी मेघनाथ करमाली, दीपक शर्मा, सन्नी करमाली,अर्जुन राम तथा झमन महतो को ठीकेदार रवि उर्फ पवन नायक पिता स्वर्गीय चरकु नायक निवास स्थान रामगढ़ के द्वारा पांचो व्यक्ति को काम के बहाने राजस्थान के चौपानकी स्थान पर ले गया था। तथा वहां पर काम करवाया गया ,काम करने के एवज में मजदूरी भी नही दिया गया । उल्टा वहां के कॉन्टैक्टर साकिब अंसारी तथा ठेकेदार सतनाम सिंह के द्वारा मारपीट तथा बंधक बना कर पांचो व्यक्ति का मोबाइल भी छीन लिया था। शारीरिक ,मानसिक शोषण और परेशान किया गया । ये सब मजदुर 05.06.2024 को करमा, रतवे, रामगढ़ से गये थे।

प्रतिनिधि मंडल में मुख्य से रवि महतो, पनेश्वर कुमार, जिला मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो, बिहारी महतो, अनिल महतो,निखिल महतो , रूपा महतो , लीलावती महतो ,सहदेव महतो, प्रभु दयाल महतो , सुमन महतो, लक्ष्मण महतो, कुलदीप महतो, जलेश्वर महतो, चिंता देवी, मंजू देवी, कुंती देवी, पुतुल देवी, पिंटू ठाकुर, बासुदेव ठाकुर, पटेल महतो, ठाकुर करमाली, मोहन करमाली के अलावा सैकड़ो लोग उपस्थित थे।