Breaking News

कांग्रेस पार्टी कुंदरुकला में संगठन की मजबूती और बूथ सशक्तिकरण की तैयारी पर बैठक किया

रामगढ़ l विधानसभा क्षेत्र की कुंदरुकला माथा बगीचा में एक महत्वपूर्ण बैठक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की गई। जिसका नेतृत्व पूर्व विधायक ममता देवी और पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो ने संयुक्त रूप से किया। इस बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव में बूथ मजबूत कैसे हो इसकी तैयारी पर चर्चा की गई। साथ ही बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए। जिससे संगठन को और भी सशक्त बनाने और आगामी चुनावों में सफलता प्राप्त करने की रणनीतियाँ बनाई गईं। ममता देवी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “हम सबको मिलकर संगठन को मजबूत करना है और आगामी चुनाव के लिए पूरी तैयारी करनी है। आपकी मेहनत और सहयोग से ही हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं।”पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो ने भी अपने विचार साझा किए और कहा, “इस बार हमें एकजुट होकर काम करना होगा। हर कार्यकर्ता का योगदान महत्वपूर्ण है और हम सभी को मिलकर अपनी पूरी ताकत से चुनाव की तैयारी करनी है।”इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। सभी कार्यकर्ताओं ने इस बैठक को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया और एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। अंत में ममता देवी और बजरंग महतो ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और उन्हें चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।

मौके पर निरंजन बेदिया, हीरालाल महतो, दिगम्बर गुप्ता, रंजीत करमाली, कमलेश बेदिया, खेमन महतो, इनायत अंसारी, तुलसी महतो, रामु महतो, मिथुन महतो, राकेश महतो, अंचल, ताहिर, कादिर, सुनील मेहता, सज्जाद अंसारी, छोटे अंसारी, अफरोज अंसारी, विनोद करमाली, शैलेश महतो आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।