Breaking News

कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

रामगढ़lकांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल ग्राम स्वराज यात्रा के सफल समापन के बाद यात्रा के दौरान आम जनता से मिली जानकारी के आधार पर रामगढ़ के उपायुक्त चंदन कुमार से मिलकर जनता के समस्याओं के निदान के लिए ज्ञापन दियाl प्रतिनिधि मंडल में ग्राम स्वराज यात्रा के संयोजक झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रवक्ता शांतनु मिश्रा,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना पासवान,रामगढ़ नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलराम साहू,रामगढ़ प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिगंबर गुप्ता, गोला प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष सोनी,आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गगन करमाली, सेवा दल के नगर अध्यक्ष जयकुमार अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष लखेश्वर महतो, मंडल अध्यक्ष गुलाम सरवर, रामगढ़ नगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संजीव खंडेलवाल,संजय वर्मा कौसर अंसारी आदि मौजूद थेl