अभिनेत्री अमीषा पटेल और अजय सिंह में हुआ सुलह

रांची। अ‍भिनेत्री अमीषा पटेल और अजय कुमार सिंह में समझौता हो गया। दोनों के बीच चेक बाउंस को लेकर मामला चल रहा था। उच्चतम न्यायालय में लंबित वाद संख्या (SLP (Crl.) 7690/2022) में प्रथम पक्ष अमीषा पटेल और द्वितीय पक्ष अजय कुमार सिंह थे। दोनों के बीच वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से अधिवक्ता मध्यस्थ संजय कुमार एवं उनके अधिवक्ताओं जयप्रकाश एवं विजयी लक्ष्मी श्रीवास्तव के योगदान से दोनों पक्षों में 22 जून को सुलह हो गया।

वीडियो कॉन्‍फ्रेंस में न्यायायुक्त दिवाकर पांडे भी उपस्थित थे। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत की। सुलह होने पर सभी को बधाई दी। सुलह हाने पर डालसा सचिव ने भी दोनों पक्षों को बधाई दी।
ज्ञात हो कि 29 जुलाई से 3 अगस्त तक सुप्रीम कोर्ट में होनेवाले विशेष लोक अदालत के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार (रांची) द्वारा जिला न्यायालय से संबंधित 40 वादों पर नोटिस निर्गत किया गया है।
बतातें चलें कि अभिनेत्री ने देसी मैजिक फिल्‍म बनाने के लिए अजय कुमार सिंह ने 2.75 करोड़ रुपये लिए थे। बाद में पैसा मांगने पर अभिनेत्री नहीं दी थी। बाद में दो चेक दिया था। दोनों चेक बाउंस हो गए थे। इसे लेकर अजय सिंह ने अभिनेत्री पर 2018 में धोखाधड़ी और चेक बाउंस का केस दर्ज कराया था। यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा।
रांची सिविल कोर्ट में 9 मार्च को राष्‍ट्रीय लोक अदालत लगी थी। इसमें अभिनेत्री और अजय कुमार सिंह के बीच पांच किस्‍तों में पूरा पैसा लौटने की शर्त पर समझौता हुआ था। अभिनेत्री ने अब तक 1.51 करोड़ रुपये लौटाए हैं।