रामगढ़lविधानसभा क्षेत्र की जनता ने मांग कि है की पंकज महतो को रामगढ़ विस क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया जायlपिछले दिनों हुए लोकसभा चुनाव में गिरिडीह, हज़ारीबाग, रांची आदि लोकसभा क्षेत्र में जिस तरह झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा को वोट मिला हैl इससे प्रतीत होता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में एक अलग पहचान बनाएगीlखासकर रामगढ़ क्षेत्र में आनेवाले चुनाव में रामगढ़ से मोर्चा के अलावा जमीनी स्तर के लोगों को टिकट मिलेगा तो निश्चित ही वे जबरदस्त जीत दर्ज करेगाl इस क्रम में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ प्रखंड की जनता ने जयराम महतो से मांग की है कि पंकज महतो (किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के संयोजक) को रामगढ़ विस क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया जायlताकि वे जनता का सेवा करेl जनता ने कहा कि पिछले 12 वर्षों से क्षेत्र में पंकज महतो जन हित का कार्य करते हुए डटे हुए हैl साथ ही सभी वर्गो में श्री महतो का जनाधार देखने को मिल रही है. अगर इनको टिकट मिलेगा तो निश्चित ही जीत मिल सकती है. वही बिनोद कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ही ऐसी संगठन है, जो जनता के विश्वास में खरा उतरेगी। आमजनता का विश्वास मोर्चा के प्रति बढ़ा है। अभी वर्तमान में सभी लोगों का समर्थन मिल रहा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की बयार चल रही है.मोके पर अरुण महतो, बीरबल महतो ,विजय कुशवाहा, महेंद्र कुर्मी, भुनेश्वर महतो, ताहिर हुसैन, सुरेश यादव, सुनील कुशवाहा, अजय कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, विजय महतो ,पंचम महतो, रूपेश कुमार, बंटी कुमार, लकेश्वर महतो आदि उपस्थित थेl