रांचीlगांडेय विधानसभा उप चुनाव में झामुमो के प्रत्याशी एवम पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन को पार्टी अपना समर्थन की घोषणा करती है।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने बयान जारी कर कहा की गांडेय विधानसभा उप चुनाव में झामुमो प्रत्याशी सह पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की धर्म पत्नी कल्पना सोरेन को समर्थन की घोषणा करती है एवम वहा की जनता से अपील करती है की उन्हें भारी मतों से विजय बनाएं। साथ ही साथ राज्य सचिव पाठक ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी झारखंड में हजारीबाग, चतरा ,एवं दुमका, लोकसभा से चुनाव लड़ रही है। इन तीन लोकसभा सीटों के बाद जिन सीटों पर सीपीआई के प्रत्याशी नही है, उन सीटों पर राष्ट्रीय परिषद के फैसले के अनुसार भाजपा को हराने वाले दल और उम्मीदवारों को पार्टी अपना समर्थन करेगी। सीपीआई के एक एक कार्यकर्ता भाजपा हरायो अभियान में जुट जाए एवम भाजपा को झारखंड में हराने में सशक्त भूमिका निभाएlताकि सविधान एवम लोक तांत्रिक मूल्यों की रक्षा की जा सके।