Breaking News

झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया

रामगढ़l झारखंड पेंशनर कल्याण समाज रामगढ़ जिला की मासिक बैठक सह होली मिलन समारोह जिला कार्यालय अनुमंडल परिसर में जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सर्व प्रथम बैठक को संबोधित हुए जिला अध्यक्ष नें जिला के पेंशनर साथियों को प्रेम, उल्लास, उमंग और भाईचारे का त्योहार होली की शुभ शुभकामनाएं देते हुए आँख,रसायनिक रंगों से त्वचा आदि को बचाते हुए हर्बल रंग अबीर से सुरक्षित होली खेलने सलाह दी , अध्यक्ष नें कहा कि होली का मूल दर्शन किसी विशेष धर्म की पूंजी नहीं, बल्कि संपूर्ण भारतीयता का खजाना है जहाँ जीवन में आनंद रस- रंग, भाईचारे को प्राथमिकता देते हुए सभी धर्मो नें इसे अपना समझा। इतिहास इसका गवाह है। श्री भुनेश्वर् पाण्डे जी ने होली के अध्यात्मिक पक्ष पर प्रकाश डाले। इसके अतिरिक्त संरक्षक पन्ना लाल राम, शिव शंकर मोदी, दिलीप साहा, सचिव छोटू लाल मोदी, उपाध्यक्ष वृंदावन सिंह,, तुला महतो, कुंजलाल करमाली, दूधेश्वर् महतो, लाल बहादुर चौधरी आदि ने होली पर अपना विचार रखे। उपस्थित पेंशनरों ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर होली मिलन समारोह को सार्थक बनाये। छोटू लाल मोदी, दिलीप साहा, अशोक गुप्ता कुमेश्वर महतो नें होली गीत गा कर मंत्र मुग्ध कर दिये। समारोह के अंत में श्री शंकर गुरु जी द्वारा लिखित कविता संग्रह का वितरण किया गया। आज की बैठक सह होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से सचिव छोटू लाल मोदी, उपाध्यक्ष वृंदावन सिंह, संरक्षक पन्ना लाल राम, शिव शंकर मोदी, दिलीप साहा, कार्यालय सचिव अशोक गुप्ता, कुंजलाल करमाली, तुला राम महतो, भुनेश्वर पांडे, कुमेश्वर महतो ,दूधेश्वर महतो , लाल बहादुर चौधरी, वीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन दिलीप साहा ने किया।