Breaking News

अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संगठन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर किया कार्यक्रम

रामगढ़lअखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एशोसिएशन रामगढ़ जिला कमेटी द्वारा आज महिला दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गयाl पार्टी की जिला सचिव नीता बेदिया, अध्यक्ष रीता सोरेन,कांति देवी के नेतृत्व में ग्राम जोबला में दर्जनों महिलाओं की उपस्थिति में अतंराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

बैठक की अध्यक्षता कांति देवी और संचालन रीता सोरेन ने की सबसे पहले रीता सोरेन ने होड़ संताली भाषा में महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संगठीत होकर संघर्ष करने पर जोर दी।
वक्ता में सहिया द्रोपदी देवी,संगीता बेसरा, नीता बेदिया ने बताया कि आज 8 मार्च 2024 अंतराष्ट्रीय महिला दिवस है । आज से 112-13 वर्ष पहले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस,कामगार मजदूर महिलाओं और गरीब मजदूर महिलाओं के काम के घंटे और वोट देने के सवाल को लेकर वामपंथी नारीवादी महिलाओं ने 1910 -11 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कामरेड क्लारा जेटकिंग की नेतृत्व में महिलाओं का नेतृत्व किया था । जिसमें ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्वीट्जरलैंड के 100 महिलाओं की संयुक्त भागीदारी बनी और सहमति भी बनी कि सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक सम्मान और उनके अधिकारों को आगे बढ़ाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में बुनियाद रखा गया।
आगे चलकर 1996 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने महिला दिवस मनाने का शुरुआत की गई।अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जामुनी रंग के कपड़े का इस्तेमाल भी किया गया।
आज 8 मार्च महिलाओं के लिए प्रिय दिन बन गया है। हमारी बेदिया समुदाय की बहनों को भी चाहिए हम अपनी धर्म, संस्कृति,शिक्षा, रोजगार,स्वास्थ, सुरक्षा,सम्मान बराबरी,आरक्षण, सामाजिक,आर्थिक व राजनीतिक अधिकार के लिए महिलाओं को खुद आगे आना होगा और उसे संगठित करें, जागरूक करें और समाज को समृद्ध करें।
महिलाएं अपने हाथों में झंडा बैनर लिए निम्न नारे लगाए गएl
महिलाओं की जंग जारी है,हम लड़ेंगे और जीतेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले महिला आरक्षण बिल लागू करो। महिलाओं की सुरक्षा, बराबरी और आजादी देना होगा। महिलाओं को रोजगार देना होगा। महिलाओं को निःशुल्क शिक्षा देना होगा।
8 मार्च,महिला दिवस जिंदाबादl