Breaking News

ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास पहुंचे शहर,भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।

रांची/जमशेदपुर। ओडिशा राज्य के महामहिम राज्यपाल व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एक दिवसीय प्रवास के तहत गुरुवार को जमशेदपुर स्थित एग्रिको आवास पहुंचे। जहां जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। राजधानी रांची से सड़क मार्ग से शहर पहुचने पर एग्रिको स्थित आवास में भाजपा कार्यकर्ताओं ने
महामहिम राज्यपाल का स्वागत व अभिनंदन किया। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, सुरेश शर्मा,अरुण मिश्रा, संतोष कुमार, गौतम प्रसाद,मुकेश कुमार सहित अन्य शामिल रहे।