Breaking News

भगत सिंह की प्रतिमा अपमान के मुद्दे पर राष्ट्रीय युवा शक्ति की बैठक सम्पन्न

कल प्रेसवार्ता के माध्यम से की जाएगी आगामी आंदोलन की उदघोषणा: उत्तम यादव

रांचीl भगत सिंह की प्रतिमा स्थापना के लिए राष्ट्रीय युवा शक्ति द्वारा 25 फरवरी को आक्रोश मार्च निकाला गया थाlजो पहाड़ी मंदिर से चलकर राजभवन पहुँचा और अनिश्चितकालीन धरने में तब्दील हो गया। धरना स्थल पर आज राष्ट्रीय युवा शक्ति कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष उत्तम यादव ने कहा कि जब तक भगत सिंह की प्रतिमा नहीं लग जातीl तबतक राष्ट्रीय युवा शक्ति चुप नहीं बैठेगीl आंदोलन अब और तेज होगा और जरूरत पड़ी तो हम सरकार से लड़ने के लिए भी तैयार हैंl पर किसी भी कीमत पर भगत सिंह का अपमान नहीं होने देंगे। उन्होंने आगे कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा का अपमान दुःखद है। आज युवाओं का इस तरीके से सड़कों पर उतरना यह दिखाता है कि झारखंड के युवाओं में भगत सिंह के प्रति कितना सम्मान है और वे चाहते हैं कि हर हाल में भगत सिंह की प्रतिमा लगे।आज की बैठक में आगामी आंदोलन को लेकर रूपरेखा तैयार की गईlजिसे कल प्रेसवार्ता के माध्यम से रखा जाएगा।
धरना में मुख्य रूप से दिलीप गुप्ता, उमेश साहू, शैलेश नंद तिवारी, राहुल चौधरी, प्रशांत बजाज, मिथिलेश सिंह, अभिषेक बंटी यादव ,सावन लिंडा, आर्यन मेहता, निखिल गुप्ता, रोहित यादव, प्रीति सिंह जायसवाल, चंद तिवारी, नितेश यादव, रंजन माथुर, संजय तिवारी, अशोक श्रीवास्तव, बबलू यादव हिमांशु लाल, चंदन साहू, अनुराग तिर्की, रवि शर्मा, प्रदीप चौधरी प्रीति चौधरी रवि कुमार सहित बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए l