Breaking News

संतोष कुमार सोनी जदयू में शामिल हुए

रांचीlअखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ओबीसी विभाग के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सह पश्चिम बंगाल प्रभारी एवं SFC मोटिया – मजदूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी अपने सैकड़ों समर्थकों संग जदयू में शामिल हुए। हरमू स्थित स्वागतम बैंक्वेट हाल में आयोजित मिलन समारोह में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने उन्हें जदयू की सदस्यता ग्रहण कराई। मिलन समारोह की अध्यक्षता संतोष कुमार सोनी एवं मंच संचालन तपन राजवार ने किया। मौक़े पर जदयू के प्रदेश महासचिव भगवान सिंह, प्रवक्ता सागर कुमार, प्रदेश महासचिव संजय सिंह, ब्रह्मदेव प्रसाद, मनोज सिन्हा, राजू महतो, कोषाध्यक्ष रामजी प्रसाद एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुए खीरू महतो ने कहा की संतोष कुमार सोनी का जदयू परिवार में स्वागत है। उन्होंने कहा कि मेरे राजनीतिक जीवन की शुरुआत मज़दूर नेता के रूप में हुई।आधुनिक भारत के निर्माण में मज़दूरों की भूमिका अहम हैl जदयू मज़दूर हित में निरंतर कार्य करती रहेगी साथ ही उनकी माँगों को लेकर संघर्ष करेगी।
मजदूर नेता संतोष कुमार सोनी ने जदयू की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा की जिस तरह नीतीश सरकार में बिहार का विकास हुआlवैसे ही झारखंड के सभी प्रखंड में सदस्यता अभियान चालू करके प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय खीरू महतो के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करेंगेl साथ ही साथ राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के सहयोग से 8314 रजिस्टड मजदूरों को उसका अधिकार दिलाने में सहयोग लेंगे।
श्री सोनी के संग तपन रजवार, सिकंदर जी, राजकुमार पंडित, श्रीजी यादव, मुकेश कुमार, रामकुमार राम, आर्यन वर्मा, संजय कुमार इदरीश, अंसारी, पंकज कुमार सहित सैकड़ों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की।