Breaking News

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पतरातू आंचल की बैठक भुरकुंडा में संपन्न

भुरकुंडा(रामगढ़)lआज 3 मार्च को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पतरातू अंचल कि जीबी बैठक पार्टी अंचल कार्यालय भुरकुंडा में पोचाई प्रसाद की अध्यक्षता एवं संचालन मनोज पहान द्वारा किया गयाlबैठक में मुख्य रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पतरातू अंचल सचिव मनोज कुमार महतो उपस्थित थे।
लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कामरेड मनोज कुमार महतो ने कहा कि पूरे देश में परिवर्तन की लहर चल रही है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद से हजारीबाग की जनता उब चुकी है। हजारीबाग में विस्थापन लोग झेल रहे हैं अडानी से लेकर कई कॉरपोरेट घराने हजारीबाग में दस्तक दे चुके हैं। लेकिन किसानों का अधिकार नहीं मिले, आम जनता का अधिकार भी नहीं मिला , उस पर सांसद चुप्पी साधे हुए हैं। हजारीबाग के लोग परिवर्तन चाह रहे हैं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने दो बार हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी को हराया है। इस बार हजारीबाग लोकसभा से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार की जीत होगी । वही पतरातू प्रखंड में सभी पंचायत में बूथ कमेटी का गठन किया जाएगा एवं संगठन अभी से प्रचार प्रसार करेगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिसने मजदूर दबे-कुचले लोगों के आवाज बनकर लगातार लड़ती रही है। जनता के जन सवालों को लेकर लगातार लड़ती रही है। आने वाले दिन में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए एक एक कायकता मैदान में उतरेंगे उपस्थित साथी मनोज कुमार महतो ,पोचाई प्रसाद,मनोज पाहन, लखीनदर राय ,जियाउल अंसारी,अमन कुमार सिंह,ओम प्रकाश साहू, ओम प्रदीप सिंह भूगोल राठौर सोनेलाल बेदिया किशोर कुमार महतो रमेश महतो जगदेव महतो विनोद बेदिया गुलशन उरांव विकास महतो रामेश्वर कुमार यादव नरेश बेदिया बिजेंदर मुंडा जोशीलाल महतो संजय बेदिया अनिल बेदिया सुरेंद्र बेदिया दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थेl