Breaking News

किसान मजदूर संघ पुरानी डेली मार्केट द्वारा मनीष जायसवाल का किया गया स्वागत

रामगढ़lआज 3 मार्च को किसान मजदूर संघ पुरानी डेली मार्केट रामगढ़ कैंट के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल का स्वागत रामगढ़ शहर के सुभाष चौक में किया गयाl संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद एवं उपाध्यक्ष अभिमन्यु प्रसाद कुशवाहा के द्वारा बुके देकर स्वागत किया गयाl साथ ही संघ के वरिष्ठ सदस्य बलराम प्रसाद कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा,संदीप कुमार के द्वारा माला पहनकर स्वागत किया गयाl संघ के द्वारा सुभाष चौक में हजारीबाग सांसद प्रत्याशी को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करते हुए सभी के बीच लड्डू बांटा गयाl
सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल के स्वागत में किसान मजदूर संघ के सभी दुकानदार एवं सदस्य एवं सभी पदाधिकारी उपस्थित थेl इस मौके पर अमित कुमार कपिल कुमार जगदीश महतो मिथिलेश कुमार निर्मल महतो सुरेंद्र महतो श्याम नंदन सिंह गोपाल महतो जितेंद्र साहू उमेश साहू रोहित महतो आकाश कुमार खेमन महतो मोहम्मद वजूद नागेंद्र कुमार बसंत कुशवाहा जयप्रकाश गगन कुमार आदि लोग उपस्थित थेl