Breaking News

बरकाकाना में भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार मनीष जयसवाल का किया गया जोरदार स्वागत

बरकाकाना(रामगढ़)l हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा समर्पित एनडीए उम्मीदवार के रूप में मनीष जायसवाल जी का नाम की घोषणा होते ही स्वागत का दौर शुरू हो गया। इसी कड़ी में रांची से पतरातु होते हुए हजारीबाग जाने के क्रम में नया नगर बरकाकाना घुटुवा दो नंबर गेट मे भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल जी को ढ़ोल ताशा और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया। मौके पर राष्ट्रीय लोजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत राम ने पुष्पगुच्छ के साथ अंग वस्त्र देकर के स्वागत किया। भाजपा समर्थक कुश श्रीवास्तव ने मनीष जायसवाल को लड्डू खिलाया। मोके पर राष्ट्रीय लोजपा जिला अध्यक्ष शंकर कालिंदी,अमित कुमार, संतोष स्वर्णकार, शम्भु कुमार,अजीत गुप्ता,रामबिर राम, बिक्रम कुमार राजू महतो, राज कुमार महतो,राजु सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थेl