Breaking News

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी का रामगढ़ जिले में हुआ जोरदार भव्य स्वागत

ढोल नगाड़ों और गुलाल अबीर से किया गया स्वागत

  • भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर
  • हमारी प्राथमिकता रेलवे का विकास, हवाई अड्डा निर्माण तथा विस्थापन होगा: मनीष जायसवाल

रामगढ़l भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को देश के 195 लोकसभा सीट के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी हैl झारखंड के हजारीबाग से भाजपा ने अपना प्रत्याशी हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल को बनाया हैl मनीष जयसवाल रांची में शनिवार को बड़े नेताओं से मुलाकात करने के बाद रविवार को अपने लोकसभा क्षेत्र पहुंचेl
रामगढ़ जिला के पतरातू से मनीष जायसवाल ने अपना दौर आरंभ कियाl पतरातू में अनेकों स्थानों पर भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल का कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया l मनीष जायसवाल पतरातू प्रखंड के भुरकुंडा, सौंडा,मतकमा चौक,घुटवा, बरकाकाना होते हुए रामगढ़ पहुंचेl

रामगढ़ के सुभाष चौक के निकट सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल का जोरदार तरीके से स्वागत कियाl रामगढ़ के सुभाष चौक पर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने माल्यार्पण कियाl यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनीष जायसवाल का ढोल नगाड़ों के जोरदार आवाज के बीच स्वागत कियाlवही पटाखो की गूंज ने मनीष जायसवाल की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं की उमंग को दर्शा दिया हैl
रामगढ़ में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा के हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कहा कि पिछले 30 वर्षों से हजारीबाग के भाजपा सांसद ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के विकास में बड़ा योगदान दिया हैl उन्होंने कहा कि भारत के विकास का संकल्प प्रधानमंत्री ने लिया हैl वर्ष 2047 तक भारत विकसित देश होगाl उसी विकास के रफ्तार में हजारीबाग पीछे नहीं रहे,पूरे देश के विकास के साथ हजारीबाग का भी विकास होl विकास ही हमारी मुख्य और विशेष उद्देश्य हैl हमारी प्राथमिकता भी हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का विकास होगाl उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता रेलवे के विकास और हवाई अड्डा निर्माण का होगाl उन्होंने कहा कि हमारे लोकसभा क्षेत्र में विस्थापन की समस्या का निराकरण भी प्राथमिकता में रहेगीl उन्होंने पत्रकारों से कहा कि झारखंड में अभी लूट और भ्रष्टाचार की सरकार चल रही हैl

सुभाष चौक पर मनीष जायसवाल का स्वागत करने वालों में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव,भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, प्रो खिरोधर साहू,सांसद प्रतिनिधि रंजीत पांडे, दीनदयाल साहू,रविंद्र शर्मा,नमेंद्र चंचल,विनोद मिश्रा,शिवकुमार महतो, राजीव जायसवाल,विजय जायसवाल,रॉबिन गुप्ता,राजेश ठाकुर,ऋषिकेश सिंह, महेंद्र प्रजापति, बृजेश पाठक,वसुध तिवारी, परमजीत सिंह, अजीत गुप्ता,सुरेंद्र शर्मा,प्रवीण कुमार सोनू,सुबोध सिंह,जगदीश शर्मा,महेश चौधरी, सुरेश साहू,चंद्रशेखर चौधरी, संतराज पासवान सहित आने को कार्यकर्ता मौजूद थेl

रांची रोड में सुड़ी समाज के लोगों ने किया स्वागत

वही रामगढ़ से हजारीबाग जाने के क्रम में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल का रांची रोड,कुज्जू,मांडू सहित अनेको स्थान पर स्वागत किया गयाl रांची रोड में समाजसेवी रविंद्र साहू के नेतृत्व में सुंढी समाज ने भव्य स्वागत किया l यहां भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल को शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गयाl यहां पनिया समाज के लोगों ने मनीष जायसवाल को गुलाल अबीर भी लगाकर स्वागत किया l इस मौके पर यहां प्रसिद्ध उद्योगपति अशोक कुमार जैन,रवि साहू,राजीव जायसवाल,सुशील कुमार साहू, मनोज साहू,शंकर मिश्रा, अरुण कुमार राय,संतोष बरनवाल,शिवशंकर साहू,पंकज शाह,संजय साहू,गुड्डू सिंह, जयराम प्रसाद, पवन कुमार, बसंत साहू, वीरेंद्र जैन,गणेश साहू सहित अनेक लोग मौजूद थेl